चार पंचायतों में उन्मुखीकरण शिविर
संवाद सूत्र, तेघड़ा (बेगूसराय)। तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत गुरुवार को कुल चार
पंचायतों क्रमश: पिढ़ौली, आधारपुर, रातगांव एवं शोकहरा में साक्षर भारत
मिशन के तहत बीटी उन्मुखीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में साक्षरता
केन्द्र के बेहतर संचालन एवं 8 मार्च को होने वाले परीक्षा अभियान के
तैयारियों पर व्यापक चर्चा की गई। पिढ़ौली में शहीद सुमंत स्मारक में पंसस
संजय पासवान, रातगांव में सरपंच राकेश चौधरी महंथ, आधारपुर में मुखिया
पवनदेव कुंवर, शोकहरा दो में मुखिया राज कुमार राम के नेतृत्व में शिविर
आयोजित किया गया। वहीं सभी पंचायतों के शिविर का जिला पार्षद रेणु देवी,
प्रखंड प्रमुख बेबी देवी, उपप्रमुख रंजीत कुमार ने संयुक्त रूप से दीप
प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मौके पर प्रखंड सचिव अशोक कुमार,
राज कुमार झा, मंटून चौधरी सहित संबंधित पंचायतों के प्रेरकों, वरीय प्रेरक
एवं बीटी, एमटी उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment