Pages

Search This Blog

Sunday, June 17, 2012

तेघड़ा प्रखंड सरपंच संघ का गठन

निज प्रतिनिधि, बरौनी (बेगूसराय)
रविवार को निपनियां स्थित राम वदन सिंह के निवास स्थान पर तेघड़ा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के सरपंचों की एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता निपनियां- मधुरापुर के सरपंच विरेन्द्र प्रसाद सिंह ने की। बैठक में उपस्थित सरपंचों ने बीते दिनों निपनियां में सरपंच के साथ की गई बदसलूकी की भ‌र्त्सना की। मौके पर तेघड़ा प्रखंड सरपंच संघ का गठन किया गया। अध्यक्ष शिवजी आर्य, सचिव राकेश चौधरी उर्फ महंथ, कोषाध्यक्ष चन्द्रमणि कुमार चुने गए।
इस अवसर पर फूलो सिंह, बिन्दु देवी, बेगम खातून, विरेन्द्र प्रसाद सिंह, राजीव कुमार पासवान, मीना देवी, अशोक ठाकुर, बच्ची देवी, वकील पासवान, चन्द्रभूषण सिंह उर्फ बौधू सिंह, राम उदय कुमार, रामविलास राय, विनोद राय, चन्द्रशेखर आजाद, श्यामा देवी आदि मौजूद थे।
सरकारी सेवा में समायोजित न करने के विरोध में बैठक
04-मार्च-2012
तेघड़ा (बेगूसराय), संवाद सूत्र रविवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में अनुदेशकों की एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शशिभूषण भारद्वाज ने की। बैठक में सरकार द्वारा सभी अनुदेशकों... कि सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट के आदेशानुसार अनौपचारिक सह विशेष शिक्षा अनुदेशकों को चार माह के अंदर सरकारी

नहीं होगी लोकभूमि की घेरेबंदी  

निज प्रतिनिधि, तेघड़ा (बेगूसराय)।
गौशाला के नजदीक लोक भूमि पर विचार-विमर्श हेतु रविवार को स्थानीय ओमर उच्च विद्यालय तेघड़ा में जन जागरण अभियान मंच के नेतृत्व में सर्वदलीय बैठक आहुत की गई। जिसकी अध्यक्षता भारत सेवक समाज के अनुमंडल अध्यक्ष तारकेश्वर प्रसाद सिंह ने की। उन्होंने कहा कि, गौशाला समिति की जमीन की घेराबंदी करें। हमलोग किसी भी कीमत पर लोक भूमि की घेराबंदी नहीं होने देंगे। वहीं अधिवक्ता राम प्रवेश सिंह ने कहा कि, लोकभूमि का उपयोग सार्वजनिक हित के लिये हो। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों गौशाला समिति द्वारा लोकभूमि क्रमश: खेसरा संख्या 80,88,89 की केसरे हिन्द की जमीन 13 धूर, लाखेराज दारान की 6 कट्ठा, 9 धूर, पीडब्ल्यूडी की 2 कट्ठा जमीन (मौजी-बरौनी, थाना संख्या 335) को घेरने के प्रयास को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था। जिससे स्थानीय लोगों में असंतोष था। इसमें दर्जनों लोगों ने विरोध भी किया था। बैठक में समस्या के निदान के लिये नौ सदस्यीय कमेटी बनाया गया। कमेटी गौशाला समिति व अधिकारियों से बातचीत कर समस्या का निदान करेगी। मौके पर श्याम नंदन राय, किसान सभा के अशोक सिंह, प्रदीप राय, सुनील कुमार सिंह, राम नाथ महतो, शशिभूषण भारद्वाज, मोहित यादव, पूर्व प्रमुख राम नरेश सिंह सहित अन्य मौजूद थे। मंच संचालन अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह ने किया।

 चार पंचायतों में उन्मुखीकरण शिविर

 संवाद सूत्र, तेघड़ा (बेगूसराय)। तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत गुरुवार को कुल चार पंचायतों क्रमश: पिढ़ौली, आधारपुर, रातगांव एवं शोकहरा में साक्षर भारत मिशन के तहत बीटी उन्मुखीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में साक्षरता केन्द्र के बेहतर संचालन एवं 8 मार्च को होने वाले परीक्षा अभियान के तैयारियों पर व्यापक चर्चा की गई। पिढ़ौली में शहीद सुमंत स्मारक में पंसस संजय पासवान, रातगांव में सरपंच राकेश चौधरी महंथ, आधारपुर में मुखिया पवनदेव कुंवर, शोकहरा दो में मुखिया राज कुमार राम के नेतृत्व में शिविर आयोजित किया गया। वहीं सभी पंचायतों के शिविर का जिला पार्षद रेणु देवी, प्रखंड प्रमुख बेबी देवी, उपप्रमुख रंजीत कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मौके पर प्रखंड सचिव अशोक कुमार, राज कुमार झा, मंटून चौधरी सहित संबंधित पंचायतों के प्रेरकों, वरीय प्रेरक एवं बीटी, एमटी उपस्थित थे।
 रातगांव पंचायत के कई वार्ड गंगा के आगोश में
Aug 18, 07:55 pm
संवाद सूत्र, तेघड़ा (बेगूसराय)। रातगांव पंचायत के वार्ड संख्या 13, 14 भगवानपुर चक्की पूर्ण रूपेण बाढ़ की चपेट आ जाने के कारण करीब 2500 लोगों के सामने भयंकर भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। मगर सरकार के तरफ से किसी प्रकार का राहत नहीं चलाया गया। अनुमंडल प्रशासन की ओर से एक नाव एवं थोड़ा चूड़ा गुड़ भेजकर अपना पल्ला झाड़ लिया गया है। इस बात से क्षेत्र की जनता में काफी आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने एनएच-28 जाम कर अपनी समस्याओं पर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया, मगर अभी तक कोई राहत प्रशासन द्वारा नहीं चलाया गया। पंचायत समिति सदस्य मृदुला देवी ने विभागीय पदाधिकारी से अविलम्ब वर्षा से बचने हेतु पन्नी, तिरपाल, राशन, किरासन, मोमबत्ती आदि देने की मांग की है।
शराबियोंसावधान, हो सकता है जुर्माना!
     
संवाद सूत्र, तेघड़ा (बेगूसराय)। शराब के कारण बढ़ रही घरेलू हिंसा व अन्य सामाजिक बुराईयों से दो-दो हाथ करने का प्रखंड क्षेत्र के रातगांव पंचायत के पंचायत प्रतिनिधियों एवं महादलित महिलाओं का प्रयास रंग लाने लगा है।
मुखिया रीता देवी, सरपंच राकेश चौधरी महंथ एवं पंसस मृदुला देवी के नेतृत्व में चलाए गए शराब विरोधी अभियान के तहत गुरुवार को महादलित मुहल्ले के महिलाओं ने इसी मुहल्ले के धनेश्वर को शराब पीते पकड़ा। उसके बाद धनेश्वर का कान पकड़कर उठक-बैठक करवाई गई। 501 रुपए जुर्माना भी किया गया। मुखिया रीता देवी व सरपंच राकेश चौधरी ने बताया कि जुर्माना की राशि को शराब विरोधी महिलाओं की कमेटी के नाम से बैंक में खाता खुलवा कर जमा किया जाएगा। जिसे कमेटी की महिलाएं जरूरत पड़ने पर निकाल सकती है। इस मौके पर जिला पार्षद शमशेर आलम, सोपल सिंह, सुधीर सिंह, उपसरपंच रमेश प्रसाद सिंह, प्रभू राम, महेन्द्र राम, शब्दलाल राम, अमृता देवी, इन्दु देवी, राधा देवी, राज कुमारी देवी, प्रमिला देवी आदि उपस्थित थे।
मत करो बर्बाद, बंद हो शराब!
नशामुक्त समाज बनाने को लेकर केंद्र व राज्य सरकार चाहे जो भी 'स्लोगन' दें, परंतु जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। अगर हम बात सिर्फ बेगूसराय की ही करें, तो गांव-टोले में भी कुकुरमुत्ते की तरह वैध-अवैध शराब की दुकानें गली-गली में खुल चुकीं है। गांवों में शराब की दुकानें खुलने से जहां एक पूरी पीढ़ी बर्बाद हो रही हैं, वहीं दिन प्रतिदिन आपराधिक घटनाओं में भी वृद्धि हो रही है। गांव-गांव में खुली लाइसेंसी, गैर लाइसेंसी शराब की दुकानें व अवैध दारू भट्टी के कारण अब खूनी खेल भी खेले जाने लगे हैं। जिसका एक ज्वलंत उदाहरण है- बीते 24 फरवरी की रात्रि सदर प्रखंड स्थित बहदरपुर पंचायत में एक लाइसेंसी शराब दुकान पर हुई संजय साह और राजेश पोद्दार की गोली मारकर हत्या। उक्त शराब दुकान पर सशस्त्र अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दो लोगों को मौत का घाट उतार दिया। इस घटना के बाद से बहदरपुर समेत आसपास के गांवों में आक्रोश है। ग्रामीण अब गांवों में खुली शराब दुकानों को बंद कराने की मांग पर उतर गए हैं। कुसमहौत के राजेश चौधरी, जगदीशपुर के राकेश कुमार, शुभम कुमार आदि का कहना है कि पहले शराब दुकानों पर गाली-गलौज होना आम था, परंतु अब तो हत्या भी होने लगी है। ऐसे में इन दुकानों को गांवों से हटाया जाए। वहीं, कई जनप्रतिनिधि भी इससे सहमत हैं। दूसरी ओर शराबबंदी को लेकर जिले के विभिन्न इलाकों में मुहिम भी शुरू हो चुकी हैं।
बताते चलें कि बीते 5 फरवरी से तेघड़ा प्रखंड स्थित रातगांव में महादलित महिलाओं ने नशामुक्त समाज बनाने के लिए अभियान छेड़ दिया है। इसी तरह बीते दिनों बरौनी प्रखंड के बीहट में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने को लेकर ग्रामीणों ने मोर्चा खोला। ग्रामीणों को सफलता भी मिल रही है।
इधर, एसपी क्षत्रनील सिंह ने कहा कि जिले के सभी थानाध्यक्षों को शराब दुकानों पर कड़ी निगाह रखने के निर्देश दिए गए हैं। शराब पीकर नौटंकी करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

शराबियोंसावधान, हो सकता है जुर्माना! 8905301

WebVarta.com

WebVarta.com