तेघड़ा प्रखंड सरपंच संघ का गठन
निज प्रतिनिधि, बरौनी (बेगूसराय)रविवार को निपनियां स्थित राम वदन सिंह के निवास स्थान पर तेघड़ा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के सरपंचों की एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता निपनियां- मधुरापुर के सरपंच विरेन्द्र प्रसाद सिंह ने की। बैठक में उपस्थित सरपंचों ने बीते दिनों निपनियां में सरपंच के साथ की गई बदसलूकी की भर्त्सना की। मौके पर तेघड़ा प्रखंड सरपंच संघ का गठन किया गया। अध्यक्ष शिवजी आर्य, सचिव राकेश चौधरी उर्फ महंथ, कोषाध्यक्ष चन्द्रमणि कुमार चुने गए।
इस अवसर पर फूलो सिंह, बिन्दु देवी, बेगम खातून, विरेन्द्र प्रसाद सिंह, राजीव कुमार पासवान, मीना देवी, अशोक ठाकुर, बच्ची देवी, वकील पासवान, चन्द्रभूषण सिंह उर्फ बौधू सिंह, राम उदय कुमार, रामविलास राय, विनोद राय, चन्द्रशेखर आजाद, श्यामा देवी आदि मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment