Pages

Search This Blog

Saturday, June 16, 2012

 जरूरत, प्रजातंत्र को धनकुबेर से मुक्त कराने की

 (बेगूसराय)। पूंजी पतियों के दो जेलर हैं, एनडीए एवं यूपीए, इससे हमें आजादी प्राप्त करनी है। राष्ट्रीय पूंजी को सट्टेबाजों से मुक्त करना है। आज कम्युनिस्ट पार्टी जनवादी क्रांति के दौर से गुजर रही है। जरूरत है, प्रजातंत्र को इन धन कुबेरों से मुक्त कर आर्थिक आजादी प्राप्त करने की। उपरोक्त कथन शनिवार रात्रि सनहा पश्चिम के पंगु बाबा टोला के सामुदायिक भवन में आयोजित भाकपा के 11 वें अंचल सम्मेलन के उद्घाटन भाषण में जिला मंत्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कही। कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता अध्यक्ष मंडली नंदकिशोर सुमन, ललिता देवी एवं राम कुमार सिंह ने की। शोक प्रस्ताव प्रखंड प्रमुख सह पार्टी के मनोज कुमार ने रखा। उक्त अवसर पर जिला किसान सभा के सचिव अशोक सिंह ने केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित महंगाई, भ्रष्टाचार से त्रस्त आम जनजीवन को मुक्त कराने का आह्वान किया। सभा को जिला परिषद उपाध्यक्षा सहाना खातून, अंचल प्रभारी संजीव कुमर सिंह, अंचलमंत्री केदार महतो, विजय कुमार सिंह, तनवीर, नरेश सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया। कार्यकर्ता सम्मेलन का शुभारंभ जिलामंत्री के झंडोत्तोलन के बाद किया गया।



कंपनियों की मनमानी से परेशान हैं मजदूर-भाकपा जिलामंत्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह
 संवाद सूत्र, बीहट (बेगूसराय)। बरौनी थर्मल में आरएण्डएम न्यू एक्सटेंशन प्रोजेक्ट में कार्यरत कंपनी सिम्लैक्स प्रोजेक्ट, डीसीपीएल, स्टारकान, पावर मैक्स, सिम्पलैक्स इन्फ्रास्टैक्चर जैसे नामचीन कंपनियों द्वारा मजदूरों को वाजिब मजदूरी नहीं मिल पा रही है। कंपनियों द्वारा लगातार मनमानी की जा रही है। शुक्रवार की देर शाम पानी टंकी के पास बरौनी थर्मल कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष सह भाकपा जिलामंत्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। थर्मल में कार्यरत स्थानीय मजदूर भूषण मिश्रा, कृष्ण कुमार, सूरज ठाकुर, कामो निषाद, तरुण, सुभाष चौधरी सहित अन्य ने बताया कि कार्यरत कंपनी द्वारा न्यूनतम मजदूरी नहीं दी जा रही है। नहीं डबल ओवर टाइम के साथ दो से तीन महीने की मजदूरी भी बकाया है। सेफ्टी समान सहित अन्य सुविधाएं मजदूरों को मुहैया नहीं करवाया जा रही है। वहीं जिलामंत्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि थर्मल में मजदूर एक हो, संगठित होकर काम करें तभी न्यूनतम मजदूरी, डबल ओवर टाइम सहित अन्य सुविधाएं मिल पायेगी। उन्होंने मजदूरों से कहा कि पीड़ितों की रक्षा करना, शोषण के विरूद्ध मैदान तैयार करना। हमारी नियति है। पावर मैक्स के मजदूर भूषण मिश्रा के गेटपास जब्त करने को लेकर कंपनी के अधिकारी से बातचीत कर समाधान किया जायेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि मजदूरों के सभी ज्वलंत समस्याओं को जिलाधिकारी बेगूसराय एवं श्रम अधीक्षक से मिलकर बातचीत कर समाधान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मजदूर नेता राम प्रकाश राय, दिनेश यादव, उपमुखिया मो. हाकिम, फूलेना पासवान, नवीन सिंह सहित अन्य ने अपने विचार रखे। मजदूरों ने कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पिछली भूल सुधार आगे बढ़े भाकपा : राजेन्द्र

 संवाद सूत्र, बीहट (बेगूसराय)। भाकपा जिला सम्मेलन के दूसरे दिन मंगलवार को रामकरण सिंह सभा कक्ष (आरसीएस कालेज) बीहट में सत्र के प्रारंभ में भाकपा के जिलामंत्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने संबोधित करते हुए, पिछले सम्मेलन से आज तक के राजनीतिक एवं सांगठनिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर पिछले दिनों की तमाम कमजोरी एवं उपलब्धियों की चर्चा की। साथ ही अपने कमजोरियों को पाटना एवं नये सिरे से पार्टी को संगठित कर आगे ले चलने का आह्वान किया। वहीं जारी रिपोर्ट पर प्रतिनिधियों के बीच बहस जारी रही। भाकपा अपनी पिछले भूल को सुधारते हुए, इस वर्ण संघर्ष की हवा में वर्ग संघर्ष को तेज कर समाज के शोषित पीड़ित दबे कुचले इंसानों को संगठित कर महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगार, अपराध के खिलाफ संघर्ष का शंखनाद किया। ताकि पार्टी अपनी खोई हुई जनाधार को हासिल कर फिर से लाल झंडा लहरा कर जिला में सातों सीट पर काबिज हो सके। इस सत्र में पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, किसान नेता प्रताप नारायण सिंह, एटक के राज्याध्यक्ष चन्देश्वरी प्रसाद सिंह डेलीगेट एवं सभी अंचल के मंत्री अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किया।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के नव निर्वाचित राज्य सचिव कामरेड राजेंद्र प्रसाद सिंह

             संसद से सड़क तक संघर्ष का ऐलान


वाम एकता को मजबूत किया जाएगा और सूबे के सुलगते सवालों को लेकर जबरदस्त आंदोलन छेड़ा जाएगा। संसद से लेकर सड़क तक पर भाकपा संघर्ष करेगी। उक्त बातें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के नव निर्वाचित राज्य सचिव कामरेड राजेंद्र प्रसाद सिंह ने रविवार की दोपहर स्थानीय कार्यानंद भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। राज्य सचिव ने कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी भूमिसंघर्ष को तेज करेगी। बिजली, पानी के मुद्दे को लेकर भी सड़क पर उतरेगी। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में वाम-जनवादी एकता पर बल दिया। संवाददाता सम्मेलन में मौजूद पूर्व सांसद व वरीय नेता शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने भी कुछ ऐसे ही संकेत दिए।