संसद से सड़क तक संघर्ष का ऐलान
वाम एकता को मजबूत किया जाएगा और सूबे के सुलगते सवालों को लेकर जबरदस्त आंदोलन छेड़ा जाएगा। संसद से लेकर सड़क तक पर भाकपा संघर्ष करेगी। उक्त बातें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के नव निर्वाचित राज्य सचिव कामरेड राजेंद्र प्रसाद सिंह ने रविवार की दोपहर स्थानीय कार्यानंद भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। राज्य सचिव ने कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी भूमिसंघर्ष को तेज करेगी। बिजली, पानी के मुद्दे को लेकर भी सड़क पर उतरेगी। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में वाम-जनवादी एकता पर बल दिया। संवाददाता सम्मेलन में मौजूद पूर्व सांसद व वरीय नेता शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने भी कुछ ऐसे ही संकेत दिए।

No comments:
Post a Comment