पिछली भूल सुधार आगे बढ़े भाकपा : राजेन्द्र
संवाद सूत्र, बीहट (बेगूसराय)। भाकपा जिला सम्मेलन के दूसरे दिन मंगलवार को
रामकरण सिंह सभा कक्ष (आरसीएस कालेज) बीहट में सत्र के प्रारंभ में भाकपा
के जिलामंत्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने संबोधित करते हुए, पिछले सम्मेलन
से आज तक के राजनीतिक एवं सांगठनिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर पिछले दिनों की
तमाम कमजोरी एवं उपलब्धियों की चर्चा की। साथ ही अपने कमजोरियों को पाटना
एवं नये सिरे से पार्टी को संगठित कर आगे ले चलने का आह्वान किया। वहीं
जारी रिपोर्ट पर प्रतिनिधियों के बीच बहस जारी रही। भाकपा अपनी पिछले भूल
को सुधारते हुए, इस वर्ण संघर्ष की हवा में वर्ग संघर्ष को तेज कर समाज के
शोषित पीड़ित दबे कुचले इंसानों को संगठित कर महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगार,
अपराध के खिलाफ संघर्ष का शंखनाद किया। ताकि पार्टी अपनी खोई हुई जनाधार
को हासिल कर फिर से लाल झंडा लहरा कर जिला में सातों सीट पर काबिज हो सके।
इस सत्र में पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, किसान नेता प्रताप नारायण
सिंह, एटक के राज्याध्यक्ष चन्देश्वरी प्रसाद सिंह डेलीगेट एवं सभी अंचल के
मंत्री अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किया।

No comments:
Post a Comment