कंपनियों की मनमानी से परेशान हैं मजदूर-भाकपा जिलामंत्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह
संवाद सूत्र, बीहट (बेगूसराय)। बरौनी थर्मल में आरएण्डएम न्यू एक्सटेंशन
प्रोजेक्ट में कार्यरत कंपनी सिम्लैक्स प्रोजेक्ट, डीसीपीएल, स्टारकान,
पावर मैक्स, सिम्पलैक्स इन्फ्रास्टैक्चर जैसे नामचीन कंपनियों द्वारा
मजदूरों को वाजिब मजदूरी नहीं मिल पा रही है। कंपनियों द्वारा लगातार
मनमानी की जा रही है। शुक्रवार की देर शाम पानी टंकी के पास बरौनी थर्मल
कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष सह भाकपा जिलामंत्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह की
अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। थर्मल में कार्यरत स्थानीय मजदूर
भूषण मिश्रा, कृष्ण कुमार, सूरज ठाकुर, कामो निषाद, तरुण, सुभाष चौधरी सहित
अन्य ने बताया कि कार्यरत कंपनी द्वारा न्यूनतम मजदूरी नहीं दी जा रही है।
नहीं डबल ओवर टाइम के साथ दो से तीन महीने की मजदूरी भी बकाया है। सेफ्टी
समान सहित अन्य सुविधाएं मजदूरों को मुहैया नहीं करवाया जा रही है। वहीं
जिलामंत्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि थर्मल में मजदूर एक हो, संगठित
होकर काम करें तभी न्यूनतम मजदूरी, डबल ओवर टाइम सहित अन्य सुविधाएं मिल
पायेगी। उन्होंने मजदूरों से कहा कि पीड़ितों की रक्षा करना, शोषण के
विरूद्ध मैदान तैयार करना। हमारी नियति है। पावर मैक्स के मजदूर भूषण
मिश्रा के गेटपास जब्त करने को लेकर कंपनी के अधिकारी से बातचीत कर समाधान
किया जायेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि मजदूरों के सभी ज्वलंत समस्याओं को
जिलाधिकारी बेगूसराय एवं श्रम अधीक्षक से मिलकर बातचीत कर समाधान करने का
आश्वासन दिया। इस अवसर पर मजदूर नेता राम प्रकाश राय, दिनेश यादव, उपमुखिया
मो. हाकिम, फूलेना पासवान, नवीन सिंह सहित अन्य ने अपने विचार रखे।
मजदूरों ने कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

No comments:
Post a Comment