Pages

Search This Blog

Monday, June 18, 2012

भूख हड़ताल पर बैठे  भाकपा जिला सचिव:- राजेन्द्र प्रसाद सिंह

निज संवाददाता, बेगूसराय।
भाकपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्णय के आलोक में शुक्रवार को सामूहिक भूख हड़ताल स्थानीय स्वर्ण जयंती पुस्तकालय में प्रारंभ किया। 24 घंटे के इस भूख हड़ताल कार्यक्रम का उद्घाटन भाकपा के जिला सचिव राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने किया। जिसमें जिला के पांच सौ से अधिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। अपने उद्घाटन भाषण में श्री सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार, महंगाई, कालेधन की वापसी एवं चुनाव सुधार जैसे महत्वपूर्ण समस्याओं को ले संपूर्ण देश परेशान है। जनता की गाढ़ी कमाई को लूट कर भ्रष्टाचारी मालामाल हो रहे हैं। केन्द्र व राज्य सरकार इन मसलों पर तमाशबीन बनी है। पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने भूख हड़ताल के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पूंजीबाद के गर्भ से ही भ्रष्टाचार एवं महंगाई पैदा होती है। इस अवसर पर चन्द्रश्वरी सिंह, विधायक अवधेश राय, पूर्व विधान पार्षद श्रीमती उषा सहनी, सत्य नारायण महतो, राम लखन सिंह, प्रदीप राय, आनंद प्रसाद सिंह, अनिल कुमार अंजान, राम रतन सिंह, चन्द्रदेव यादव, चन्द्र प्रकाश नारायण सहित अन्य कई नेताओं ने संबोधित किया। भूख हड़ताल शनिवार की प्रात: दस बजे तक चलेगा।

No comments:

Post a Comment