Pages

Search This Blog

Monday, June 18, 2012

वार्ता बाद भाकपा का अनशन समाप्त

नगर निगम क्षेत्र में साफ-सफाई व जल जल जमाव की समस्या के समाधान को ले शनिवार को भाकपा शहर परिषद द्वारा प्रारम्भ अनशन निगम के अधिकारियों के साथ वार्ता के उपरान्त समाप्त हो गया। मांग को ले वार्ता के दौरान निगम के मेयर आलोक अग्रवाल एवं अपर आयुक्त अरविन्द कुमार मिश्रा ने प्रतिनिधिमंडल को शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने सफाई के दौरान निकाले गये कचरे को प्रतिदिन साफ करने, नाला के टूटे ढ़क्कन को शीघ्र बदलने, सोमवार से प्रत्येक दिन शहर के पांच वार्डो में एक साथ सफाई कार्य प्रारम्भ करवाने, बड़े नालों से जल निकासी का कार्य शीघ्र प्रारम्भ करने सहित अन्य मांगों को ले भी त्वरित कार्रवाई करने का आश्ववासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व सांसद सह भाकपा नेता शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, पार्टी के जिला मंत्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह, एटक के राज्याध्यक्ष चंदेश्वरी प्रसाद सिंह, पूर्व विधान पार्षद उषा सहनी सहित अन्य भी शामिल थे। इससे पूर्व कार्यक्रम को संबोधित करते हुये पूर्व सांसद श्री सिंह ने कहा कि शहर में हर तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इस गंदगी व गंदे पानी से लोगों में कई तरह की बीमारी भी हो रही है और नगर निगम प्रशासन मूक दर्शक बनी हुई है। उन्होंने चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि निगम क्षेत्र से गंदगी व नाले के गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था शीघ्र शुरु नहीं की गयी तो पार्टी का आंदोलन लगातार जारी रहेगा। इस अवसर पर पार्टी के जिला मंत्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह, एटक अध्यक्ष चन्देश्वरी प्रसाद सिंह, विधायक अवधेश राय, जनार्दन सिंह, सत्यदेव सिंह, शिवेश्वर राय, वीरेन्द्र कुमार, राम किशुन साव, शिवबालक राय सहित अन्य ने भी अपने संबोधन में निगम के अधिकारियों की कार्रवाई की आलोचना की।

No comments:

Post a Comment