नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी को धरना
निज प्रतिनिधि, लाखो (बेगूसराय)। 28 दिसंबर बुधवार को इनियार निवासी
सचिन्द्र सिंह एवं उनके पुत्र सौरभ की हुई हत्या के नामजद अभियुक्तों की
गिरफ्तारी, किसानों की सुरक्षा, घटना स्थल के समीप पुलिस कैंप की
व्यवस्था, मंझनपुर- मुसहरी टोला में हुई अग्निकांड की जांच कर दोषियों पर
उचित कार्रवाई करने आदि मांगों को लेकर सोमवार को इनियार ढाला के समीप
आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-31 पर धरना दिया। धरना की अध्यक्षता भाकपा नेता
अनिल कुमार अंजान ने की। मौके पर आयोजित सभा को बलिया जिला परिषद 31 के
मो. नगीना, फतेहपुर पंचायत के सरपंच नित्यानंद सिंह, रहाटपुर पंचायत के
सरपंच भगवान सिंह, भैरवार के मुखिया रेणु देवी, पूर्व सरपंच मंजू देवी,
चन्द्रभूषण सिंह, कन्हैया प्रसाद सिंह आदि ने संबोधित किया। इधर, एनएच-31
पर धरना की सूचना पाकर सदर डीएसपी विवेकानंद, नगर इंस्पेक्टर श्रवण कुमार,
मुफसिल थानाध्यक्ष मनोज कुमार, लाखो थाना प्रभारी अजय कुमार अजनबी, बलिया
थानाध्यक्ष इरशाद आलम आदि धरना स्थल पर पहुंचे। डीएसपी ने एनएच-31 पर से
जाम हटवाने का प्रयास किया। परंतु, ग्रामीण अपनी मांगों पर अडिग रहे। बाद
में भाकपा नेता व पूर्व विधायक राजेन्द्र प्रसाद सिंह की डीएम से दूरभाष पर
वार्ता के उपरांत लोगों ने धरना समाप्त किया व जाम हटा।
No comments:
Post a Comment