Pages

Search This Blog

Friday, June 22, 2012

पुलिसिया जुल्म के खिलाफ आवाज उठाये : राजेंद्र

नगर प्रतिनिधि, पटना : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव राजेंद्र प्रसाद सिंह ने शनिवार को कहा कि पुलिसिया जुल्म के खिलाफ लोग आवाज उठाये और व्यापक आंदोलन करे। उन्होंने मनेर थाना के हिरासत में पुलिस की बर्बर पिटाई से सलमान खां की मौत की घटना पर तीव्र निंदा व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस ने उसे झूठे चोरी के आरोप में फंसा कर और तीन दिनों तक थाने की हाजत में रखकर उसकी पिटाई की जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि आये दिन पुलिस की ऐसी बर्बर अमानवीय कार्रवाई से राज्य में आम जनता का पुलिस प्रशासन पर से विश्वास उठता जा रहा है।

No comments:

Post a Comment