नहीं होगी लोकभूमि की घेरेबंदी
निज प्रतिनिधि, तेघड़ा (बेगूसराय)।गौशाला के नजदीक लोक भूमि पर विचार-विमर्श हेतु रविवार को स्थानीय ओमर उच्च विद्यालय तेघड़ा में जन जागरण अभियान मंच के नेतृत्व में सर्वदलीय बैठक आहुत की गई। जिसकी अध्यक्षता भारत सेवक समाज के अनुमंडल अध्यक्ष तारकेश्वर प्रसाद सिंह ने की। उन्होंने कहा कि, गौशाला समिति की जमीन की घेराबंदी करें। हमलोग किसी भी कीमत पर लोक भूमि की घेराबंदी नहीं होने देंगे। वहीं अधिवक्ता राम प्रवेश सिंह ने कहा कि, लोकभूमि का उपयोग सार्वजनिक हित के लिये हो। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों गौशाला समिति द्वारा लोकभूमि क्रमश: खेसरा संख्या 80,88,89 की केसरे हिन्द की जमीन 13 धूर, लाखेराज दारान की 6 कट्ठा, 9 धूर, पीडब्ल्यूडी की 2 कट्ठा जमीन (मौजी-बरौनी, थाना संख्या 335) को घेरने के प्रयास को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था। जिससे स्थानीय लोगों में असंतोष था। इसमें दर्जनों लोगों ने विरोध भी किया था। बैठक में समस्या के निदान के लिये नौ सदस्यीय कमेटी बनाया गया। कमेटी गौशाला समिति व अधिकारियों से बातचीत कर समस्या का निदान करेगी। मौके पर श्याम नंदन राय, किसान सभा के अशोक सिंह, प्रदीप राय, सुनील कुमार सिंह, राम नाथ महतो, शशिभूषण भारद्वाज, मोहित यादव, पूर्व प्रमुख राम नरेश सिंह सहित अन्य मौजूद थे। मंच संचालन अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह ने किया।
No comments:
Post a Comment